यमुनानगर। माॅडल टाउन स्थित शहीद नवीन वैद्य स्कूल के पास व्यक्ति से बाइक सवार बदमाश ने मोबाइल झपट लिया। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक पर एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। तेजली निवासी प्रमोद कुुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को स्कूल के पास खड़े मोबाइल पर बात कर रहे थे। तभी बाइक सवार आया और मौका पाकर उसका मोबाइल झपटकर भाग गया। शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। संवाद