फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बाइक सवारों ने बलाचौर गांव में युवक पर फेंका तेजाब

Fri, 02 Oct 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। छछरौली थाना क्षेत्र के बलाचौर गांव में बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने 22 वर्षीय युवक पर तेजाब फेंक दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ युवकों की तलाश में जुटी है।
गांव मछरौली निवासी नवीन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 सितंबर की सुबह वह गांव बलाचौर के रकबा क्षेत्र में मौजूद था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो अज्ञात युवकों ने अचानक उस पर तेजाब फेंक दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। तेजाब से घायल होने के कारण युवक का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस ने युवक की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छछरौली थाना प्रभारी वेदपाल ने बताया कि पुलिस आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच कर रही है, ताकि बाइक सवारों की पहचान की जा सके। वारदात के पीछे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें