यमुनानगर। गांव सुघ के पास बाइक सवार दो स्नेचरों ने एक युवक के सोने का लॉकेट छीन लिया। थाना बूड़िया पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव सुघ निवासी राजकुमार ने बताया कि वह 17 अगस्त को रात आठ बजे गांव में जा रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार दो युवक उसके गले से सोने का लॉकेट छीनकर भागने लगे। उसने आरोपियों का पीछा किया। आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए। संवाद