यमुनानगर। बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। महिला ने शोर मचाया तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। तब तक बदमाश वहां से भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
एकता विहार कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सात मार्च की शाम को निजी काम से जा रही थी।होली मदर पब्लिक स्कूल के पास बाइक सवार दो बदमाश आए। पीछे बैठे बदमाश ने उसके गले से चेन झपट ली। इस पर उसने शोर मचाया। इस पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों को आता देख बदमाश भाग निकले। संवाद