यमुनानगर। सेक्टर 17 में अदालत के पीछे सड़क पर कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसकी टांग टूट गई। पुलिस ने कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
सत्संग विहार कॉलोनी निवासी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को वह अपने काम से जगाधरी अदालत में गया था। करीब 11 बजे वह अदालत के पिछले गेट से सेक्टर 17 से होते हुए मटका चौक की तरफ जा रहा था। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब की तरफ से तेज गति से कारचालक ने सीधी टक्कर उसके आगे चल रहे बाइक सवार को मार दी। जिससे बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया। बाइक सवार की पहचान शेरपुर सुलखनी गांव निवासी मलकीत सिंह के रूप में हुई। जहां डाक्टरों ने उसकी दाहिनी टांग में फ्रेक्चर बताया। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है।