संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर। जगाधरी पांवटा साहिब रोड पर फैजपुर के नजदीक एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की अंगुलियां कट गई। घायल अवस्था में राहगीरों की मदद से घायल को अस्पताल भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार राजकीय तकनीकी संस्थान के सामने खिजराबाद की ओर से एक कार हिमाचल की ओर जा रही थी। तीव्र मोड़ पर सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे की बाइक सवार की हादसे में अंगुलियां कट गईं।
ताजेवाला से आगे नेशनल हाईवे का सारा रास्ता संकरा हो गया है और काफी छोटा भी है जिसकी वजह से वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। राहगीरों ने ताजेवाला से आगे सड़क को चौड़ा करने की मांग की है।