फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बाइक सवार ने चुराई एक क्विंटल सरसों

Wed, 09 Jul 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। गांव अलीपुरा में घर की बैठक से अज्ञात युवक बाइक पर एक क्विंटल सरसों के दो कट्टे चोरी कर ले गया। घटना गांव में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। गांव अलीपुरा निवासी अमित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छह जुलाई की सुबह करीब साढ़े दस बजे बाइक सवार अज्ञात युवक घर के बाहर उनकी बैठक में रखे दो कट्टे सरसों चोरी करके ले गया। यह सरसो एक क्विंटल थी, जिसकी हजारों रुपये में कीमत है। सीसीटीवी कैमरे में बाइक सवार युवक बैठक से सरसो के कट्टे उठाता नजर आ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें