संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जम्मू कॉलोनी में अपने भाई के कमरे पर जा रहे बिहार के मधुबनी जिले के माईलामा गांव निवासी राजू कुमार से बाइक सवार दो बदमाश मोबाइल झपट ले गए। फर्कपुर थाना पुलिस ने दो अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिहार के मधुबनी जिले के माईलामा गांव निवासी राजू कुमार ने फर्कपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जम्मू कॉलोनी में रहता है और मेहनत मजदूरी करता है। रविवार शाम चार बजे वह मोबाइल पर बात करते हुए पैदल अपने भाई के कमरे पर जा रहा था। जब वह प्रेम कांटा के सामने सड़क पर दूसरी तरफ पुराने शराब ठेके के सामने पहुंचा तो पीछे से बाइक पर दो बदमाश आए।
बदमाश सफेद रंग की टीवीएस बाइक पर थे। इससे पहले वह कुछ समझ पाता बाइक सवार युवक उसके हाथ से मोबाइल झपट कर जोडियो की ओर फरार हो गए। उसने शोर मचाते हुए उनका पीछा किका, लेकिन वह बदमाश भाग निकले। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। फर्कपुर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर लिया है।