संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। एक बाइक सवार रसूलपुर गांव में मजदूरी करने आए बिहार के राघव पासवान का मोबाइल छीनकर फरार हो गया। शिकायत में राघव ने बताया कि वह अपना काम खत्म करके वापस अपने कमरे की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पीछे की तरफ से आए एक अज्ञात बाइक सवार ने बात करने के लिए उससे मोबाइल मांगा। राघव द्वारा मोबाइल देने से इन्कार करने पर वह बाइक सवार उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गया। एसएचओ अनिल राणा ने बताया कि राघव की शिकायत पर केस दर्ज करके जांच की जा रही है।