छछरौली। किराने की दुकान पर सामान लेने गई लड़की से बाइक सवार दो हजार रुपये छीनकर भाग गया। थाना छछरौली पुलिस ने काजल माजरा निवासी सुरेंद्र कुमार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिकायत में सुरेंद्र कुमार ने बताया कि लड़की विशाखा उनकी किराने की दुकान पर सामान लेने के लिए आई थी। इस दौरान उसके हाथ में दो हजार रुपये थे, तभी बाइक पर एक युवक आया और रुपये छीनकर भाग गया। आसपास के लोगों ने उसका पीछा किया पर वह भागने में सफल रहा। संवाद