फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बाइक सवार ने महिला के गले से झपटा मंगलसूत्र

Sat, 22 Mar 2025 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। बाइक सवार बदमाश ने एक महिला के गले से मंगलसूत्र झपट लिया। महिला ने शोर मचाया तो भीड़ जमा हो गई। लेकिन, बाइक सवार वहां से भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शांति कॉलोनी निवासी डिंपल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वीरवार शाम को पश्चिमी यमुना नहर की पटरी पर सैर करने के लिए गई थी। उसी समय बाइक पर सवार एक युवक आया। आरोपी ने आते ही उसके गले से सोने का मंगलसूत्र झपट लिया और भागने लगा। उसने शोर मचाया तो आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच कुछ युवकों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन, आरोपी भागने में कामयाब हो गया। तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें