फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी से छुट्टी कर घर लौट रहे बाइक सवार युवक की कार की टक्कर लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। अलाहर-बरसान रोड पर फैक्टरी से घर लौट रहे बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अलाहर निवासी अमन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई प्रमीत कुमार (35) जठलाना स्थित प्लाईवुड फैक्टरी में काम करता था। रविवार की रात उसका भाई फैक्टरी से छुट्टी करके बाइक पर घर लौट रहा था। जठलाना से उसका भाई अपनी बाइक पर बरसान के रास्ता से गांव की तरफ आ रहा था। रात करीब साढ़े आठ बजे जब उसका भाई बरसान के नजदीक पहुंचा तो सामने से तेज गति से कार आई। आरोपी चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए उसके भाई की बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसका भाई प्रमीत कुमार बाइक समेत नीचे गिर गया। हादसे में उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। आरोपी कार चालक मौका देख वहां से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उसके भाई को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसके भाई प्रमीत कुमार को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें