फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार महंत की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजापीर के पास बने रविदास मंदिर के महंत 85 वर्षीय यासीन माजरी निवासी रघुनाथ की कार की टक्कर लगने से मौत हो गई। हादसे के समय वह बाइक पर सवार होकर मंदिर से साढौरा की तरफ जा रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस ने मृतक के भाई बलविंदर के बयानों पर कार चालक के विरुद्ध केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यासीन माजरी निवासी बलविंदर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे वह अपनी साइकिल पर सवार होकर सब्जी बेचने के लिए साढ़ौरा सब्जी मंडी में जा रहा था। उसी दौरान उसका भाई रघुनाथ बाइक पर सवार होकर रविदास मंदिर से साढौरा की तरफ जाने लगा। मंदिर के पास ही जब उसका भाई सड़क पर जाने लगा तो तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगने से उसका भाई बाइक समेत काफी दूर तक घसीटता चला गया। जब तक वह अपने भाई को संभालता रहा आरोपी चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे में दाहिने पैर, कुल्हे व सिर पर गहरी चोटें लगने से रघुनाथ लहूलुहान हो गया। गंभीर अवस्था में उसे पंजाब के डेराबस्सी ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

वर्जन
जांच अधिकारी एएसआई मुकेश ने बताया कि मृतक के भाई बलविंदर के बयानों पर अज्ञात कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें