रादौर। गांव कांजनू के पास ट्रैक्टर चालक ने तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार गंभीर रूप घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली। पालेवाला गांव निवासी रितेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुबह के समय वह गांव पालेवाला से अपनी बाइक पर मुलाना कॉलेज में जा रहा था। जब वह पश्चिमी यमुना नहर कांजनू पुल के पास पहुंचा तो बिना नंबर के एक ट्रैक्टर ट्राली चालक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।