रादौर। रादौरी रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार राजेश कुमार घायल हो गया। थाना रादौर पुलिस ने घायल की पत्नी मिथलेश देवी की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। शिकायत में बिहार के जिला सीतामढ़ी के गांव मेघौरा निवासी मिथलेश देवी ने बताया कि वह अपने पति राजेश कुमार के साथ गांव रादौरी में रहती है। उसके पति राजेश कुमार टाइल व पत्थर का काम करते हैं। 28 अगस्त की रात को लगभग साढ़े 8 बजे पति राजेश कुमार बाइक पर घर आ रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। संवाद