फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

Fri, 18 Apr 2025 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। दोसड़का चौक पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नारायणगढ़ की दुर्गा कॉलोनी निवासी पीयूष सिंगला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अंबाला में प्राइवेट नौकरी करता है और हाउसिंग बोर्ड अंबाला में रहता है। उसका भाई साहिल व उसकी मां नारायणगढ़ रहते है। नौ अप्रैल को उसका भाई बाइक पर साढ़ौरा गया था। शाम को उसका भाई घर लौट रहा था। जब वह दोसड़का चौक के पास पहुंचा तो पीछे से अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसका भाई सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हादसे में उसके भाई की टांग व बाजू में फ्रैक्चर आ गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे पीजीआई रेफर किया गया। जहां उसके भाई का उपचार चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें