फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा। महमूदपुर गांव के पास वीरवार को सुबह एक निजी स्कूली बस और बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि, स्कूटी सवार दीपक जख्मी हो गया। साढौरा निवासी कुलदीप रोज की तरह अपनी कालाअंब ड्यूटी पर जा रहा था। जब वह महमूदपुर गांव के मोड़ पर पहुंचा तो विपरीत दिशा से आ रही निजी स्कूल की बस से आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे से स्कूटी से आ रहा साढौरा निवासी दीपक की बाइक बस से टकराने के बाद कुलदीप की बाइक से टकरा गया। इससे दीपक और कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से साढौरा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने घायलों की हालत देखकर जगाधरी रेफर कर दिया। कुलदीप की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने कुलदीप को ट्रॉमा सेंटर यमुनानगर रेफर किया, जहां इलाज के दौरान कुलदीप की मौत हो गई और दीपक का इलाज निजी अस्पताल चंडीगढ़ में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें