फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Thu, 20 Jul 2023 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरस्वतीनगर। छप्पर थाना क्षेत्र के गांव नमदारपुर श्मशान घाट के पास एक वाहन की टक्कर से हंगोली निवासी मुकेश कुमार की मौत हो गई। हादसे के समय वह अपना काम समाप्त कर लौट रहा था।

हंगोली निवासी संजीव कुमार ने छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका 36 वर्षीय भाई मुकेश कुमार प्राइवेट नौकरी करता था। रोज की तरह उसका भाई मंगलवार सुबह बाइक पर अपने काम पर गया था। मंगलवार रात को उसका भाई अपने काम से घर लौट रहा था। जब उसका भाई गांव नमदारपुर के श्मशान के पास पहुंचा तो वाहन चालक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर लगने से उसका भाई सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हादसे की सूचना उसके भाई ने खुद उसे फोन करके दी। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे। जब वह मौके पर पहुंचे तो उसका भाई अचेत अवस्था में था। उसने अपने भाई को सरस्वती नगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी एसआई चंद्रपाल का कहना है कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें