फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जगाधरी स्टेट हाईवे पर गांव पीरुवाला के नजदीक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक में सवार दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बिलासपुर के गडरिया मोहल्ला निवासी विकास कुमार कस्बा में कपड़े की दुकान पर सेल्समैन का काम करता था। वीरवार रात वह घर आ गया था। कुछ देर पश्चात अपने दोस्त निशु के साथ बाइक पर जगाधरी की तरफ गए थे। रात को वह वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव पीरुवाला के समीप पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों युवक सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने विकास कुमार को मृत घोषित कर दिया।
निशु की हालत गंभीर होने पर पीजीआई रेफर किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिय। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। विकास की दो साल पहले शादी हुई थी। विकास दो बहनों का इकलौता भाई था। विकास का एक वर्ष का बेटा भी है। इस हादसे के बाद विकास की पत्नी सलिंद्र कौर, पिता महिंद्र कुमार व माता सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें