यमुनानगर। सहारनपुर रोड पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में जगाधरी की लेबर कॉलोनी के दीपक ने बताया कि शनिवार शाम उसका दोस्त आर्य नगर निवासी 48 वर्षीय रोशन लाल बाइक पर सरस्वती शुगर मिल की तरफ किसी काम से गया था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने दीपक की शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल तेजबीर सिंह का कहना है कि शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।