फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे 344 पर छप्पर स्थित संगम ढाबा के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल हुए युवक की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लंडौरा निवासी रोहित ने छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पेंट का काम करता है। वीरवार शाम को वह बाइक पर मनका से अपने घर लौट रहा था। इस दौरान नेशनल हाईवे 344 पर छप्पर स्थित संगम ढाबा के पास अंबाला की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार कार चालक ने उसके आगे चल रहे एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया वहीं कार चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल बाइक सवार को अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मुसींबल निवासी रोहित (19) के रूप में हुई। हादसे के समय रोहित अपनी चुडियाला निवासी मौसी के पास से घर लौट रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें