फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Fri, 26 Apr 2024 04:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। नेशनल हाईवे 344 पर यमुना नदी के पुल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार यूपी के शामली के कांधला निवासी 37 वर्षीय आरिफ की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश शामली जिले के कांधला के मोहल्ला शेखजादगान निवासी गफ्फार ने बताया कि उसका भतीजा शेखजादगान निवासी आरिफ (37) बाइक पर निजी काम से यमुनानगर आ रहा था। दोपहर बाद करीब तीन बजे जब उसका भतीजा नेशनल हाईवे 344 पर यमुना नदी के पुल के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद आरोपी वाहन चालक उसे कुचलकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसके भतीजे को मृत घोषित कर दिया। उनके मोहल्ले के चेयरमैन के भाई जावेद ने फोन पर उसे हादसे की सूचना दी। इस पर वे यहां पहुंचे। गफ्फार ने बताया कि उसके भतीजे के पास तीन बच्चे है। उसकी मौत से तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें