फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 10 Sep 2024 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सहारनपुर-कुरुक्षेत्र मार्ग पर दामला टोल टैक्स के पास कार की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुरुक्षेत्र के बरोट गांव निवासी विकास के रूप में हुई। सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
शिकायत में करनाल के रेतखाना गांव निवासी राजपाल ने बताया कि वह रेत बजरी का काम करता है। रात करीब 10 बजे वह अपनी गाड़ी में यमुनानगर आ रहा था। उसके आगे-आगे बाइक पर कुरुक्षेत्र के बरोट गांव निवासी विकास बाइक पर जा रहा था। जब वह सहारनपुर कुरुक्षेत्र मार्ग पर दामला टोल टैक्स के पास पहुंचा तो सामने आ रही कार ने विकास की बाइक में मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना देने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल विकास को अस्पताल में पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया। वहां पर इलाज के दौरान विकास की मौत हो गई। सदर थाना प्रभारी केवल सिंह का कहना है कि आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें