यमुनानगर। शादीपुर हनुमान मंदिर के पास बुलेट की टक्कर से बाइक सवार नाहरपुर निवासी अमित की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने आरोपी बुलेट चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
नाहरपुर निवासी मोहन लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भतीजा 25 वर्षीय अमित कुमार कॉम्प्लेक्स इंटरनेशनल कंपनी शादीपुर में नौकरी करता था। अमित सोमवार रात बाइक पर घर से ड्यूटी जा रहा था। शादीपुर हनुमान मंदिर के पास बुलेट सवार ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया।
आसपास के लोगों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है मामला दर्ज कर आरोपी बुलेट चालक की तलाश की जा रही है। संवाद