फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Mon, 24 Jun 2024 03:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर में वन विभाग कार्यालय के सामने कार की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव करेहड़ा खुर्द निवासी मनप्रीत सिंह ने बताया कि वह प्लाईबोर्ड फैक्ट्री में काम करता है। उसका दोस्त गांव का ही 24 वर्षीय प्रिंस भी एक कंपनी में काम करता था। वह दोनों शनिवार को अलग-अलग बाइक पर गुलाब नगर में अपने जीजा के घर संकीर्तन में गए थे। लौटते समय वन विभाग कार्यालय के सामने कार ने उसके दोस्त प्रिंस की बाइक को टक्कर मार दी। वह प्रिंस को अस्पताल ले गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें