यमुनानगर। मंदिर से पूजा करके लौट रही महिला का पर्स बाइक सवार युवक झपट कर ले गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रघुनाथ पुरी निवासी सुमन जैन मंदिर से पूजा करके लौट रही थी। जब वह घर के पास गली में पहुंची तभी पीछे से बाइक सवार युवक आया। आरोपी ने उसका पर्स झपट लिया। पर्स में 500 रुपये व मोबाइल फोन था। वह शोर मचाते हुए आरोपी के पीछे दौड़ी लेकिन तब तक वह फरार हो चुका था। संवाद