यमुनानगर। पश्चिमी यमुना नहर में फतेहपुर पुल समीप बाइक मिली। गोताखोर राजीव की टीम ने बाइक बाहर निकाल पुलिस को सौंप दी। बाइक में चाबी लगी मिली। फिलहाल बाइक किसकी है, यह पता नहीं लग पाया। गोताखोर राजीव ने बताया कि बाइक के साथ चालक के नहर में गिरने की आशंका में नहर में आसपास तलाश की, पर कोई नहीं मिला। अभी बाइक किसकी है, यह भी पता नहीं लग पाया। मौके पर पहुंची डायल-112 की टीम ने बाइक पुलिस की किस शाखा या थाने में पहुंचाई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। थाना बूड़िया प्रभारी व थाना सदर यमुनानगर प्रभारी का कहना है कि नहर से बाइक मिलने की सूचना नहीं मिली है। संवाद