गांव झंडा के पास बाइक ने आगे चल रही दूसरी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दूसरी बाइक चालक चबूतरों निवासी जसबीर सिंह घायल हो गया। वहीं आरोपी चालक फरार हो गया। पुलिस को दी शिकायत में जसबीर सिंह ने बताया कि वह दो जुलाई को झंडा गांव जा रहा था। गांव के मोड़ पर पीछे से आए बाइक चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। निजी अस्पताल में उसका इलाज कराया गया। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक पर केस दर्ज करके जांच शुरु की है। संवाद