फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खड़ी पिकअप से टकराई बाइक, युवक की मौत

Fri, 18 Oct 2024 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरस्वतीनगर। हाइवे पर खड़ी बोलेरो पिकअप में बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हादसा बुधवार देर रात सहारनपुर-पंचकूला हाइवे पर छप्पर थाना क्षेत्र में हुआ। शिकायत में क्षेत्र के भंभोल गांव निवासी शिक्षक नारायण ने बताया कि उसका भतीजा यश शर्मा हरनौल कट पर फास्ट फूड रेस्टोरेंट में काम सीख रहा था। वह पढ़ाई के साथ-साथ काम भी करता था। बुधवार की रात को काम खत्म करने के बाद जब वह नेशनल हाइवे से घर लौट रहा था।
विज्ञापन

रेलवे पुल से थोड़ा आगे हाईवे पर खड़ी बोलेरो पिकअप में उसकी पीछे से टक्कर हो गई। पिकअप में कोई रिफलेक्टर न होने के कारण दिखाई न देने के कारण हादसा हुआ। हादसे में यश शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अस्पताल ले गई वहां उसने दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी दलबीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम
यमुनानगर। सड़क हादसे में घायल महिला की मौत हो गई। साढौरा थाना पुलिस ने आरोपी बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जिला अंबाला के नारायणगढ़ निवासी सुशील राय ने को दी शिकायत में बताया कि 15 अक्तूबर को उसकी पत्नी निक्की देवी बच्चों को स्कूल में छोड़ने के लिए गई थी। लौटते समय सढौरा कालाअंब रोड पर बाइक सवार युवक ने उसे टक्कर मार दी थी। उसे सरकारी अस्पताल से सेक्टर 32 चंडीगढ़ रेफर किया गया था। वहां बुधवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी रणधीर सिंह ने बताया कि महिला के पति की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी बाइक सवार का सुराग लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें