फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बाइक सवार बदमाशों ने महिला से छीना बैग

Wed, 29 Apr 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद बाइक पर जाते बदमाश। सीसीटीवी - फोटो : बायो गैस प्लांट का शुभारंभ करते कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण।
विज्ञापन
साढौरा। बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने स्कूटी सवार महिला से बैग छीन लिया। बैग में सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल और 15 हजार रुपये थे। थाने से महज 500 मीटर की दूरी वारदात हुई है। पुलिस ने महिला के पति आशु बक्शी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शिकायत में आशु ने बताया कि सोमवार की शाम को अपनी पत्नी सोनिया को साढौरा बस स्टैंड से स्कूटी पर लेने के लिए गया था। पत्नी को स्कूटी पर बैठाकर घर ले लिए चला कि तो पीछे से आए बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने पत्नी के हाथ से बैग छीन लिया। एसएचओ मनजीत कौशिक ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें