फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बाइक सवार बदमाशों ने बीए की छात्रा से छीना मोबाइल

Thu, 14 May 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। संत निश्चल सिंह महिला कॉलेज के पास मंगलवार दिनदहाड़े कॉलेज से घर लौट रही छात्रा से बाइक सवार दो युवकों ने मोबाइल छीन लिया। कॉलेज से कुछ ही दूरी पर पुलिसकर्मियों की तैनाती रहती है। घटना ने शहर में छात्राओं की सुरक्षा और और पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



गीता कॉलोनी निवासी छात्रा मीनू ने बताया कि वह जीएनजी कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। वह मंगलवार दोपहर करीब दो बजे कॉलेज से पैदल घर लौटते समय फोन पर बात कर रही थी। संत निश्चल सिंह महिला कॉलेज के पास पहुंची ही थी कि पीछे से स्प्लेंडर बाइक पर आए दो युवकों ने उसके हाथ से मोबाइल फोन झपट लिया और भाग गए।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार युवकों ने चेहरे पर कपड़ा बांधा हुआ था। आसपास पुलिसकर्मियों की तैनाती होने के बावजूद बदमाश आसानी से भाग गए। घटना ऐसे क्षेत्र में हुई, जहां आसपास कई शिक्षण संस्थान हैं और दोपहर के समय छात्राओं की आवाजाही रहती है। इसके बावजूद बदमाशों का आसानी से फोन झपटकर भाग जाना पुलिस गश्त पर सवाल खड़े करता है।
छात्राओं का कहना है कि कॉलेजों के आसपास पुलिस की नियमित मौजूदगी नहीं होने से असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़ रहे हैं। थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। छात्राओं और अभिभावकों ने कॉलेज मार्गों पर सुरक्षा बढ़ाने तथा नियमित पुलिस गश्त की मांग की है।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है, वहीं स्कूल कॉलोजों की छुट्टी के समय अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को गश्त के निर्देश दिए गए है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
- नरेंद्र सिंह, शहर थाना यमुनानगर प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें