फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: निगम की खाली जमीन और तालाबों की कल लगेंगी बोलियां

Thu, 15 Aug 2024 05:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। नगर निगम 16 अगस्त यानि शुक्रवार से बोलियां लगाकर अपनी खाली पड़ी जमीन व तालाबों को पट्टे पर देगा। इसको लेकर नगर निगम ने पूरी तैयारियां कर ली है। नगर निगम 16 अगस्त से 24 अगस्त के बीच विभिन्न स्थानों पर बोलियां लगाकर नगर निगम खाली जमीन व तालाबों को पट्टे पर देगा। जमीन व तालाबों के पट्टे पर दिए जाने से उससे होने वाली आय से निगम क्षेत्र में लाखों के विकास कार्य होंगे।
विज्ञापन

निगम आयुक्त आयुष सिन्हा व क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अजय वालिया ने बताया कि निगम की खाली जमीन और तालाबों को एक साल के लिए पट्टे पर दिया जाना है। 16 अगस्त को निगम के वार्ड नंबर एक की खाली जमीन की बोली सरकारी स्कूल खेड़ा फार्म, चनेटी गांव की खाली जमीन व तालाब की बोली सरकारी स्कूल चनेटी में होगी।
शुक्रवार को ही वार्ड 19 के औरंगाबाद, वार्ड 17 के इशोपुर और वार्ड 12 के रायपुर और दौलतपुर गांव के सरकारी स्कूल में क्षेत्र की खाली जमीन और तालाब की बोलियां लगाई जाएंगी। इसी तरह 17 अगस्त की सुबह मानकपुर गांव में दस मरले व दो तालाबों की बोली गांव के सरकारी स्कूल और उसी दिन दोपहर बाद मुबारकपुर गांव में कई एकड़ जमीन की बोली की जाएगी। इसके अलावा 20 अगस्त को तेलीपुरा के सरकारी स्कूल और जडौदा के सरकारी स्कूल में वहां की खाली जमीन व तालाबों की बोली लगाई जाएगी।
विज्ञापन

वार्ड नंबर चार की जमीन व तालाब की बोली 21 अगस्त की सुबह 11 बजे गांव के सरकारी स्कूल में लगेगी। 17 अगस्त की सुबह 11 बजे पांसरा के सरकारी स्कूल, दोपहर बाद तीन बजे ताजकपुर गांव के सरकारी स्कूल में, 20 अगस्त की सुबह 11 बजे गढ़ी गुजरान, दोपहर बाद तीन बजे तेजली के सरकारी स्कूल में खाली जमीन और तालाबों की बोली लगाई जाएगी।
17 अगस्त को ही वार्ड 18 के पताशगढ़ और मंडेबरी के सरकारी स्कूलों में जमीन व तालाबों की बोली लगाई जाएगी। वहीं, 20 अगस्त को वार्ड 20 के पीर माजरा और वार्ड 18 के मंडेबर के सरकारी स्कूलों में जमीन और तालाबों की बोली लगाई जाएगी। इसी तरह 21 अगस्त की सुबह 11 बजे गधौली और वार्ड 17 के ममीदी और दोपहर बाद तीन बजे वार्ड 11 के दड़वा और ससौली के सरकारी स्कूलों में बोली लगाई जाएंगी।
22 अगस्त को वार्ड नंबर 12 के शादीपुर और कामी माजरा और वार्ड 20 के खेड़ी रांगडान और रटौली के सरकारी स्कूलों में बोलियां लगाई जाएगी। 23 अगस्त को वार्ड नंबर 18 के फर्कपुर व भूतमाजरा गांव के सरकारी स्कूलों में बोलियां लगाई जाएगी। 24 अगस्त की सुबह 11 बजे वार्ड 18 के जामपुर के सरकारी स्कूल में तालाब की बोली लगेगी। निगम क्षेत्र में 30 से अधिक तालाब व सैकड़ों एकड़ जमीन है।
जिसे पट्टे पर दिया जाना है। निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि बोली देने से पूर्व बोलीदाता को जमीन व तालाब की धरोहर राशि जमा करानी होगी। जमीन पट्टे पर लेने वाले सफल बोलीदाता को छोड़कर बाकी की धरोहर राशि वापस कर दी जाएगी। पट्टे पर जमीन जाने के बाद उस पर पौधारोपण, तालाबों का जीर्णोद्धार का कार्य भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें