यमुनानगर। जगाधरी अनाज मंडी से घर लौट रहे मजदूर को रोककर अज्ञात ने साइकिल व चार हजार रुपये छीन लिए। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरिपुर जटान गांव निवासी कुलदीप कुमार ने पूलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अनाज मंडी जगाधरी में अर्नव ट्रेडिंग कंपनी में मजदूरी करता है। मंगलवार देर रात करीब 12 बजे वह साइकिल पर गांव लौट रहा था। जब अंबाला रोड पर द्वारिकापुरी काॅलोनी के पास पहुंचा। तभी कुत्ते उसके पीछे लग गए। तभी झुग्गी बस्ती की ओर से एक व्यक्ति आया और उसने रोक लिया। आरोपी ने उस पर आरोप लगाया कि यह साइकिल चोरी करके लाया है। इतना कहते ही उसने मारपीट करते हुए साइकिल व चार हजार रुपये भी छीन लिए। इसके बाद उस व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी। वहां से किसी तरह से पैदल-पैदल ही अपने घर पर पहुंचा और घर पहुंच कर अपने ठेकेदार के पास फोन किया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर बुलाया। वहां से शहर जगाधरी थाना में पहुंचकर शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।