फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पीड़ित युवक से मिले भीम आर्मी के पदाधिकारी

Sat, 02 Aug 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। भीम आर्मी के पदाधिकारी शुक्रवार को छछरौली खंड के गांव शेरपुर में पीड़ित लड़के से मिलने पहुंचे। कुछ दिन पहले गांव के ही कुछ लोगों ने युवक को पीटा था। जिलाध्यक्ष प्रदीप गौतम ने कहा कि युवक को गालियां देते हुए जातिसूचक शब्द बोले गए। फिर पीड़ित ने थाना छछरौली में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। अब आरोपियों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट में अन्य धाराओं में पर्चा दर्ज हो चुका है। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया की भीम आर्मी संगठन उनके साथ खड़ा है। उन्होंने फोन पर थाना प्रभारी व डीएसपी से भी बात की। जिलाध्यक्ष के मुताबिक डीएसपी ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें