फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भावना के वर्षा जल संचयन मॉडल को पहला स्थान

Sat, 06 Sep 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
भावना को सम्मानित करते मुख्य अति​थि व ‌अन्य। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाहड़पुर की कक्षा 12वीं की मेधावी छात्रा भावना ने ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। उन्होंने गणितीय विश्लेषण एवं गणना पर आधारित प्रभावी वर्षा जल संचयन मॉडल प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर उन्हें 4000 रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।
व्यासपुर के एसडीएम जसपाल सिंह गिल व जिला परिषद के चेयरमैन रमेश चंद्र ठसका ने भावना को पुरस्कृत करते हुए उसकी प्रतिभा को सराहा। भावना ने अपने मॉडल के माध्यम से यह दर्शाया कि किस प्रकार गणितीय विधियों की सहायता से वर्षा जल का सटीक अनुमान लगाकर उसका संग्रहण और उचित उपयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके इस प्रयोग का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण की दिशा में व्यावहारिक कदम उठाना और आने वाली पीढ़ियों को जल संकट से बचाना है। शिक्षकों तथा सहपाठियों ने भावना की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया और इस उपलब्धि को विद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया। प्रधानाचार्य राम कुमार शर्मा ने कहा कि भावना की कल्पना शक्ति और परिश्रम ने विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यालय की पहचान को नया आयाम दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें