हिंदू गर्ल्स कॉलेज में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते लोग। संस्थान
जगाधरी। हिंदू गर्ल्स कॉलेज में लाला दलीप चंद की स्मृति में भंडारा आयोजित किया गया। आयोजन कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राकेश मोहन व उनके परिवार की ओर से किया गया। रितू दुआ और डॉ. पिंकी की देखरेख में संपन्न हुए इस आयोजन में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रधान मोहन ने शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए कहा कि शिक्षा व्यक्ति को अज्ञानता के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाती है। प्राचार्या मोनिका खुराना ने कहा कि ऐसे धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन जीवन मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं और आपसी भेदभाव से ऊपर उठकर सौहार्द की भावना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने छात्राओं को जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने का संदेश दिया। संवाद