सरस्वतीनगर अनाज मंडी में दौरा करने पहुंचे भाकियू के पदाधिकारी। भाकियू
सरस्वतीनगर। सरस्वतीनगर अनाज मंडी में भाकियू के जिला अध्यक्ष संजू गुंदियाना ने मार्केट कमेटी चेयरमैन जसविंद्र सैनी और मार्केट कमेटी के सचिव अवतार सिंह के साथ अनाज मंडी का दौरा किया। अनाज मंडी में आ रही समस्याओं को लेकर चेयरमैन और सचिव को अवगत कराया। गेट पास और बायोमीट्रिक की प्रक्रिया को समझा। उन्होंने कहा कि मौसम में बरसात के कारण गेहूं में थोड़ी नमी है। जिसको लेकर सरकार को किसानों की खरीद में नमी में कुछ छूट देनी चाहिए। एक अप्रैल से सरकार ने खरीद शुरू कर दी थी लेकिन खरीद एजेंसियों के द्वारा अभी तक गेहूं का उठान शुरू नही किया गया। सरकार को तुरंत इंतजाम करने चाहिए। इस मौके पर प्रवीन लालर, रविन्द्र, नवाब सिंह, राजेश आदि मौजूद थे। संवाद