फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बीईओ ने की निजी विद्यालयों की जांच

Sun, 19 Apr 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
हाजिरी रजिस्टर की जांच करते ​शिक्षा विभाग के अ​धिकारी। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। खंड शिक्षा अधिकारी सरस्वतीनगर सर्वोदय गोयल ने खंड के निजी शिक्षण संस्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह निरीक्षण डीसी व जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशों पर किया गया। निरीक्षण के दौरान कक्षा संचालन, विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षण स्तर, स्वच्छता व्यवस्था तथा विद्यालय के अभिलेखों की जांच की गई।
वहीं अभिभावकों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों किताबें, फीस और यूनिफॉर्म इत्यादि की भी जांच कर रिपोर्ट बनाई गई है। खंड शिक्षा अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि किसी भी विद्यालय द्वारा अभिभावकों पर किसी विशेष दुकान से किताबें या यूनिफॉर्म खरीदने का दबाव नहीं बनाया जाना चाहिए। अभिभावकों को अपनी सुविधा अनुसार सामग्री खरीदने की पूर्ण स्वतंत्रता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को फीस संरचना में पारदर्शिता बनाए रखने और सरकार के आदेशों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने पर बल दिया। अधिकारी ने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसे औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे, ताकि शिक्षा व्यवस्था में सुधार बना रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें