फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

134 ए के तहत गरीब बच्चों के एडमीशन के दिए निर्देश

Sat, 02 Apr 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
विज्ञापन
बीईईओ - फोटो : yamunanagar
विज्ञापन
यमुनानगर। डीसी के निर्देश पर जगाधरी के खंड शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने रेड रोजिज, सैक्रेट हार्ट, सैंट थामस, स्प्रिंग फील्ड, मुकंद लाल नेशनल पब्लिक, विवेकानंद माडल एवं न्यू हैप्पी सीनियर सेकेंडरी आदि प्राईवेट स्कूलों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिभावकों से भी बात की।
विज्ञापन

उन्होंने सभी स्कूल संचालकों व प्रिंसिपल को निर्देश दिए कि वे कार्यालय के बाहर नोटिस बोर्ड अवश्य लगाएं, जिस पर स्कूल से संबंधित सारा विवरण लिखा हुआ होना चाहिए। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि हरियाणा सरकार की योजना के अनुसार गरीब बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में 134ए  के तहत दाखिला दिया जाएगा। पिछले वर्ष दाखिले के समय बच्चों एवं अभिभावकों द्वारा सभी शर्तें पूरी करने के बावजूद भी नियम 134-ए के तहत लाभ देने में स्कूलों ने आनाकानी की थी।

उन्होंने निरीक्षण के दौरान प्राइवेट स्कूल संचालकों व प्रिंसिपलों को निर्देश दिए कि वे नियम 134-ए के तहत गरीब बच्चों को स्कूल में दाखिला दें। सरोजनी कालोनी स्थित मुकंद लाल नेशनल कालेज में कई अभिभावकों ने उनको बताया कि उनकी कमजोर स्थिति के  चलते उनके बच्चों को स्कूल ने 205 बच्चों को गोद लिया हुआ है। इन्हें शिक्षा, किताबें, स्टेशनरी, यूनिफार्म  और किताबें नि:शुल्क दी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें