फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जमीन विवाद में पीटा, जहर देने का आरोप

Thu, 12 Nov 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जठलाना थाना क्षेत्र के गांव संधाली में जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में ग्रामीण के साथ मारपीट करने और उसे जबरन जहर देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गंभीर हालत में पीड़ित को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
गांव संधाली निवासी शैंकी ने जठलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका गांव के ही सुमित और उसके भाई अभिषेक से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। इसी रंजिश के चलते चार नवंबर को आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उन्हें जहर देकर मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन

इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई।परिजनों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। शैंकी ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत और मामले की जांच के आधार पर सुमित, अभिषेक और ईश्वर लाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर की है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी आनंद प्रकाश ने बताया कि मामला जमीनी विवाद का है। पीड़ित ने शिकायत में गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को नामजद कर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें