फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पीटकर घर से निकाला, चार नामजद

Sat, 20 Sep 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना व्यासपुर क्षेत्र में महिला ने ससुर व देवर पर मारपीट कर घर से निकलने के आरोप में पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने ससुर व देवर को नामजद कर दो अन्य पर मामला दर्ज कर लिया। शिकायत में व्यासपुर निवासी गुरजीत कौर ने बताया कि वह अपने पति के साथ ससुर व देवर से अलग घर में रहती है। आरोप है कि ससुर व देवर छोटी-छोटी बात पर उससे बहस करते हैं। वह 14 सितंबर की सुबह नौ बजे घर पर अकेली थी। इस दौरान ससुर रणजीत व देवर जगदीप सिंह दो साथियों के साथ उसके घर में घुस गए और उससे मारपीट की। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें