फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बुलेट न मिलने पर पीटकर घर से निकाला, पांच पर केस

Thu, 25 Jul 2024 07:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जोगिंद्र नगर निवासी आरती ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और बुलेट नहीं मिलने पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। गांधी नगर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के जट नगला गांव निवासी अंकुश, सास उषा, ससुर मनुेश, देवर प्रिंस व ननद सपना पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जोगिंद्र नगर निवासी आरती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 23 जून 2023 को हुई थी। शादी के बाद से उसका पति दहेज में बुलेट बाइक व ससुराल पक्ष के अन्य लोग कीमती गहने व सामान न मिलने पर उसे प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर एक दिन आरोपियों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। किसी तरह वह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस को इसकी शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें