फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युवक ने कार चालक को पीटकर 30 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। फर्कपुर थाना क्षेत्र में रटौली रोड पर सुशांत सिटी की ओर जाने वाले रास्ते पर बदमाश ने एक कार चालक के साथ मारपीट कर 30 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में अमरपुरी कॉलोनी निवासी सुदेश कुमार ने बताया कि 24 दिसंबर की शाम करीब चार बजे वह अपनी कार में रटौली रोड से सुशांत सिटी की ओर जा रहा था।एक युवक ने रास्ते में उसकी गाड़ी रुकवा ली। आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी और उसके पास से पैसे से भरा पर्स छीनकर भाग गया। पर्स में 30 हजार रुपये थे। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगने सीसीटीवी के फुटेज की मदद से बदमाश का सुराग लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें