फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बेटिकट यात्रियों रहे सावधान, पकड़े जाने पर हो सकती है जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। प्लेटफार्म व ट्रेनों में बिना टिकट घूमने वालों की अब खैर नहीं है। चूंकि इसके लिए रेलवे व्यापक धरपकड़ अभियान चला रहा है। इस दौरान प्लेटफार्म या ट्रेन में बिना टिकट पकड़े जाने पर रेलवे मोटा जुर्माना वसूलेगा। जुर्माना न देने की सूरत में दोषी को जेल भी जाना पड़ सकता है। रेलवे ने प्लेटफार्म व ट्रेनों में बे-टिकट घूमने वालों पर रेलवे अब शिकंजा कसने की रणनीति बनाई है। इसके लिए रेलवे विशेष अभियान चलाने वाला है। अभियान के अंतर्गत रेलवे प्लेटफार्म सहित ट्रेनों में बिना टिकट घूमने वालों की धरपकड़ की जाएगी।
विज्ञापन

हालांकि बे-टिकट यात्रियों की धरपकड़ के लिए रेलवे में पहले से ही व्यवस्था है। जिसके अंतर्गत ट्रेनों में बे-टिकट व गलत लेकर यात्रा करने वाले लोगों से जुर्माना वसूला जाता है। परंतु रेलवे अब इसे व्यापक अभियान के रूप में चलाएगा।
इससे ट्रेनों में उचित टिकट लेकर सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा होगी और रेलवे को चूना लगाने वालों को दंड मिलेगा। इससे रेलवे की आमदनी भी बढ़ेगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यमुनानगर जगाधरी औद्योगिक नगरी है। जहां प्रतिदिन सैकड़ों लोग काम करने आते हैं। इनमें कई लोग ऐसे हैं जो जानबूझ कर टिकट नहीं लेते हैं। रेलवे का यह अभियान ऐसे ही लोगों की धरपकड़ के लिए चलाया जा रहा है। रेलवे कानून के अनुसार बिना टिकट यात्रा करना अपराध है। इसमें जुर्माना सहित ढाई साल तक की सजा का प्रावधान है।
विज्ञापन


स्टेशन पर नहीं टीटीई की पोस्ट

यमुनानगर जगाधरी स्टेशन की गिनती भले से ही मॉर्डन ए ग्रेड स्टेशन में होती है। परंतु इस स्टेशन पर टीटीई व सीटीआई की पोस्ट नहीं है। पहले यहां टीसी (टिकट क्लेक्टर) की पोस्ट थी। परंतु करीब आठ साल से यह पद भी खाली है। जिस कारण यमुनानगर जगाधरी स्टेशन के प्लेटफार्म पर बिना टिकट व बेकार घूमने वालों पर कोई कार्रवाई होती है। वहीं, ट्रेन से उतरे यात्रियों की निकासी के समय जांच नहीं की जाती है। ऐसे में अभियान के लिए रेलवे ने सहारनपुर, अंबाला से सीटीआई व अन्य टीटीई टीम लगाई है।
स्टेशन पर बजाए जाएंगे स्लोगन

ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करना कानून अपराध है। ऐसा करते पकड़े जाने पर रेलवे में जुर्माना व सजा का प्रावधान है। हालांकि लोगों को इसकी जानकारी है। बावजूद इसके लोगों को रेलवे की ओर जागरूक किया जाएगा। इस दौरान स्टेशन बिना टिकट यात्रा करने, बोगी पर लटकने, बिना टिकट प्लेटफार्म पर आने, प्लेटफार्म पर बिना किसी काम घूमने सहित अन्य जागरूक करने वाले कंप्यूटराइज्ड संदेश बजाए जाएंगे। इस अभियान में रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस भी सहयोग लिया जाएगा। बता दें कि बिना टिकट यात्रा करना अपराध है। इसमें जुर्माना व ढाई साल तक की सजा का प्रावधान है।
वर्जन

बेटिकट लोगों को पकड़ने के लिए रेलवे की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत यमुनानगर जगाधरी स्टेशन के प्लेटफार्म पर व ट्रेनों में विशेष चेकिंग की जाएगी। इसके लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इससे टिकट लेकर सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा होगी और रेलवे की आय बढ़ेगी।
विज्ञापन

एनके झा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें