फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकस होकर पेट्रोलिंग करें : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एसपी मोहित हांडा ने पुलिस लाइन जगाधरी में थाना प्रभारियों की बैठक लेकर अधिकारियों को पंचायती चुनाव व त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि त्योहारों के सीजन में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस को चौकस होकर ज्यादा से ज्यादा क्षेत्र में पेट्रोलिंग करने की जरूरत है।
विज्ञापन

त्योहार का सीजन शुरू हो गया है। खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है इसलिए भीड़भाड़ वाले इलाकों में ज्यादा से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए ताकि ट्रैफिक सुचारु रूप से चलता रहे। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को कहा कि थाना स्तर पर बार्डर नाकों द्वारा हर आने जाने वाले व्यक्ति तथा वाहनों की जांच की जाएं। अगर किसी प्रकार से असामाजिक गतिविधि पाई जाती है तो उस पर तुरंत सख्त कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिए गये। इसके साथ ही कहा कि अगर कोई असामाजिक तत्व किसी प्रकार से शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करता है या सार्वजनिक जगह पर शराब पीता है या जुआ इत्यादि खेलता है तो उस पर तुरंत एक्शन लेकर सख्त कार्रवाई करें।
मीटिंग के दौरान एसएचओ ट्रैफिक को निर्देश दिए कि यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर व्हीकल अधिनियम 1988 के तहत सख्त कार्रवाई करें। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि माननीय अदालत द्वारा जारी किए गए समन को समय पर तामिल करें ताकि मामलों में जल्द निपटारा किया जा सके। एसपी ने जिला परिषद, पंचायत समिति के चुनावों को लेकर कहा कि आदर्श आचार संहिता को जिले में सख्ती से लागू किया जाए। कहीं भी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन देखने को मिले तो तत्काल नियमानुसार कार्रवाई करें। मौके पर डीएसपी प्रमोद कुमार, डीएसपी बिलासपुर जितेंद्र कुमार, सभी थाना प्रभारी व अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें