फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बीबीएमबी के चेयरमैन ने बैराज पर जलस्तर के बारे में ली जानकारी

Fri, 18 Oct 2024 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



प्रतापनगर (यमुनानगर)। भाखड़ा ब्यास प्रबंधक बोर्ड (बीबीएमबी) के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी ने वीरवार को हथिनीकुंड बैराज का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बैराज के डायवर्सन केंद्र की जानकारी ली। वहीं, उन्होंने ताजेवाला पाॅवर हाउस का भी दौरा किया। यहां उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से बातचीत कर पॉवर हाउस की जानकारी ली।
बैराज पर चेयरमैन मनोज ने यमुना में जल की स्थिति व मानसून में बनने वाली स्थिति के बारे अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मानसून सीजन में बैराज से किए जाने वाले पानी के बंटवारे के बारे भी पूछा। हथिनीकुंड बैराज पर पानी डायवर्सन केंद्र व पाॅवर हाउस का दौरा कर अधिकारियों से बातचीत की। वहीं, उन्होंने बिजली उत्पादन की भी जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने 24 घंटे में कुल बिजली उत्पादन और उसके बंटवारे के बारे अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने बिजली बनने से लेकर और यहां कार्य करने वाले कर्मचारियों से उनकी ड्यूटी व काम के बारे पूछा। उन्होंने सफाई व्यवस्था के बारे में पूछा, जिस पर अधिकारियों ने बताया कि यहां पर सफाई मशीन से की जाती है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि सील्ट इजेक्टर पर लगाई मशीन से सफाई की जाती है। बैराज सुरक्षा की दृष्टि से भी जानकारियां ली। इस दौरान एससी हाईडल राजेंद्र पांचाल, एसडीओ पवन कुमार रंगा, सिंचाई विभाग एक्सईएन सुरेंद्र कुमार, एसडीओ नवीन रंगा, गेज रीडर शेर सिंह सहित अन्य सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें