फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बीबीए छात्र पर धारदार हथियार, रॉड से हमला

Tue, 25 Jun 2024 06:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रंजिश में बाइक से उतार कर आरोपियों ने तेजधार हथियारों व रॉड से बैंक कॉलोनी निवासी रक्षित नेगी को घायल कर दिया। युवक उत्तराखंड विश्वविद्यालय में बीबीए का छात्र है। गर्मी की छुट्टियों में अपने घर आया हुआ है। निजी अस्पताल से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने चार युवकों को नामजद करते हुए दो-तीन अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।
अशोक नगर निवासी साहिल शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह उत्तरांचल विश्वविद्यालय देहरादून से बीबीए कर रहा है। गर्मी की छुट्टियों में वह अपने घर आया हुआ है। बैंक कॉलोनी निवासी रक्षित नेगी भी उसके साथ ही पढ़ता है। इससे उसकी उससे दोस्ती है। रविवार शाम को वह और रक्षित बाइक पर मॉडल टाउन में गए थे। बाइक वह चला रहा था। करीब साढ़े सात बजे जब वे दोनों नेहरू पार्क के नजदीक डेंटल कॉलेज चौक के पास उनके पीछे कुछ युवक लग गए।
विज्ञापन

वह बाइक की गति तेज कर कन्हैया चौक की तरफ भागने लगे। आगे जाम लगा था। जिसके चलते उन्हें रुकना पड़ा। तभी पीछे से तीन बाइक पर छह-सात युवक आए। उनके हाथों में रॉड, तेजधार हथियार, पाटला व अन्य हथियार थे। उनके नजदीक आते ही आरोपियों ने उसकी बाइक से रक्षित को नीचे उतार लिया और उससे मारपीट करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

इस दौरान हमलावरों ने तेजधार हथियारों व रॉड से हमला कर रक्षित को घायल कर दिया। शोर सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए। रक्षित ने उसे बताया कि उस पर कैंप निवासी लक्ष्य, वंश जुनेजा, अंश बाबा, अंकुश व दो तीन अन्य ने हमला किया है। शहर पुलिस ने मामले में चार युवकों को नामजद करते हुए अन्य पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें