सरस्वती नगर। सरस्वती धाम पर स्थित जाहर वीर गोगामेड़ी पर बसेरे का मेला लगा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गोगामेड़ी पर शीश नवाया
पुजारी बलदेव टीटू व महेंद्र ने बताया कि इस मेले को छड़ी मेला भी कहा जाता है क्योंकि इस दिन छड़ी पूजा होती है। आठ दिन पहले ही घर-घर जाकर छड़ी का माथा टिकाया जाता है। नवविवाहित जोड़े व नव जन्मे बच्चों को छड़ी व ढोल धमाके के साथ लोग गोगामेड़ी पर माथा टेकने आते हैं। इसमें पूरा परिवार छड़ी लेकर आता है और छड़ी पूजन कर पुजारी से आशीर्वाद लेता है। नगर के दर्जनों परिवार छड़ी के साथ माथा टेकने गोगामेड़ी पर पहुंचे। इस दौरान कतारबद्ध होकर लोगों ने गोगा वीर की अर्चना की। जाहरवीर गोगा मेडी में आयोजित मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की।