नवनिर्वाचित सदस्य प्रदीप परमार के साथ एसोसिएशन के पदाधिकारी। प्रवक्ता
जगाधरी। जिला बार एसोसिएशन जगाधरी के बार रूम में वीरवार को स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बार काउंसिल ऑफ पंजाब एवं हरियाणा, चंडीगढ़ के नव-निर्वाचित सदस्य प्रदीप परमार, अधिवक्ता एवं जिला बार एसोसिएशन फरीदाबाद के सदस्य ने विशेष रूप से शिरकत की। जिला बार एसोसिएशन जगाधरी के अध्यक्ष विक्रांत सिंह चौहान, महासचिव विशाल गर्ग, कार्यकारिणी सदस्यों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। वक्ताओं ने प्रदीप परमार के निर्वाचन को अधिवक्ता समुदाय के लिए गौरव का विषय बताते हुए उनके अनुभव, निष्ठा और अधिवक्ताओं के हितों के प्रति समर्पण की सराहना की। परमार ने बार काउंसिल व जिला बार के बीच बेहतर समन्वय का भरोसा दिलाया। संवाद