यमुनानगर। वित्तीय वर्ष 2024-25 31 मार्च को खत्म हो रहा है। इसके मद्देनजर सरकारी राशि का लेनदेन करने वाले बैंक व कोषागार देय भुगतान प्राप्त करने एवं वितरित करने के लिए सोमवार रात 12 बजे तक खुले रहेंगे।
डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि जिले की बैंक शाखा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया न्यू ग्रीन मार्केट जगाधरी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यमुनानगर, पंजाब नेशनल बैंक व्यासपुर, केनरा बैंक रादौर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया साढौरा, छछरौली व ट्रेजरी कार्यालय जगाधरी, सब ट्रेजरी कार्यालय यमुनानगर, सब ट्रेजरी कार्यालय व्यासपुर, सब ट्रेजरी कार्यालय रादौर, सब ट्रेजरी कार्यालय साढौरा व सब ट्रेजरी कार्यालय छछरौली सोमवार को रात 12 बजे तक खुले रहेंगे। संवाद